तुम क्या हो ?
तुम क्या हो ?
कुछ तो कहो, आखिर तुम क्या हो ?
ठंडक भरी तन्हा शाम हो ?
या तपते दिन की छाँव हो ?
बेमतलब सी हँसी हो ?
या सिसकियों की नमीं हो ?
तुम क्या हो ?
कुछ तो कहो, आखिर तुम क्या हो ?
एक आवारा अधूरा ख्याल हो ?
या मुकम्मल हकीक़त हो ?
अदना सा जर्रा भर हो ?
या पूरा जहाँ हो ?
तुम क्या हो ?
कुछ तो कहो, आखिर तुम क्या हो ?
सारे सवालों का जवाब हो ?
या खुद एक सवाल हो ?
दर्द की आह हो ?
या इन अल्फाजों की वाह हो ?
तुम क्या हो ?
कुछ तो कहो, आखिर तुम क्या हो ?
तुम “मैं “ भी हो,
तुम “तू” भी हो,
तुम “हम” भी हो,
तुम होके भी नहीं हो,
तुम होके भी हर कहीं हो,
तुम क्या हो ?
शायद तुम इश्क हो .
©. All Rights Reserved

No comments:
Post a Comment